Independence Day Essay In Hindi
अपनी स्वंतंत्रता पर गर्व करना किसी भी देश के लिए गौरव की बात है | स्वतंत्रता प्राप्त करने में लाखो वीर बलिदान हो जाते है | शहीदों की स्मृति को बनाये रखने एवं स्वतंत्रता पर गर्व करने के लिए Independence Day स्वतंत्रता दिवस समारोह हमारे देश में प्रतिवर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है |
मनाने का कारण Purpose of Celebration of Independence Day in Hindi
हमारा देश सदियों की परतंत्रता के उपरांत पन्द्रह अगस्त 1947 को स्वंतंत्र हुआ | इस शुभ दिन के लिए ना जाने कितने वीरो ने अपनी जाने न्योछावर कर दी | इसी दिन लाल किले पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा मुक्त आकाश में फहरा उठा | सभी भारतवासियों ने इसी दिन गुलामी की जंजीरों से मुक्ति पाई थी | इस दिन बलिदानियों को श्रुधा के साथ याद किया जाता है | 15 अगस्त Independence Day भारत के सौभाग्य और गौरव का पर्व है | यह स्वतंत्रता दिवस हमे इस बात की याद दिलाता है कि इतनी कुर्बानिया देकर जो आजादी हमने प्राप्त की उसकी रक्षा हमे हर कीमत पर करनी है चाहे उसके लिए प्राणों की आहुति ही क्यों ना देनी पड़े |
स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रम Programmed organised on Independence Day in Hindi
Independence Day स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है | इस पावन पर्व को सरकार और जनता दोनों धूमधाम से मनाते है | दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री राष्ट्रध्वज फहराते है तथा सैनिक राष्ट्रध्वज को सलामी देते है और उसके बाद राष्ट्रगान होता है | सरकारी कार्यालयों ,विद्यालयों तथा महत्वपूर्ण संस्थानों में राष्ट्रध्वज फहराए जाते है तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है | संसद भवन ,विधानसभाओं एवं सरकारी भवनों पर रंग बिरंगी रोशनी की जाती है | पुरे दिन राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम के गीत गूंजते है | आकाशवाणी और दूरदर्शन राष्ट्रभक्ति के विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत करते है |देश के सभी नगरो में तथा गाँव गाँव में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाता है | सब लोग राष्ट्र ध्वज को सलामी देकर राष्ट्रगान गाते है इसके बाद संदेश पढ़े जाते है | फिर खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है |
उपसंहार
हमे Independence Dayस्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने की औपचारिकता ही पुरी नही करनी है बल्कि हमे यह संकल्प लेना होगा कि हम देश की स्वंतंत्रता की रक्षा प्राण देकर भी करेंगे तभी स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन का उद्देश्य पूरा हो पायेगा |